पलामू, अप्रैल 9 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। हरिहरगंज थाना में पदस्थापित एसआई संतोष कुमार ने बताया कि जगदीशपुर गांव निवासी शिवपूजन मेहता और बिरजू भुईया को एक केस में वारंटी घोषित थे। इसी मामले में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...