पलामू, मई 23 -- हरिहरगंज। पलामू जले के हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में टेंपो व टोटो चालकों ने शुक्रवार को वाहन पड़ाव शुल्क के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा प्रति वाहन प्रतिदिन 20 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि अब तक टेंपो स्टैंड निर्धारित नहीं किया गया है और न ही चालकों व यात्रियों के लिए शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने चालकों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में गयासुद्दीन अंसारी, अविनाश, आफताब आलम, उदय कुमार, भीमसेन मेहता, रंजन पासवान, संतोष कुमार, सनोज पासवान, संतोष पासवान, सुबोध ठाकुर, अमृत भुइंया शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...