पलामू, जून 10 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। एनएच 139 के हरिहरगंज बाइपास रोड और टोल प्लाजा का बुधवार को पलामू के सांसद वीडी राम ने निरीक्षण किया। हरिहरगंज के कटैया मोड़ से बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला अंतर्गत पोला गांव तक सात किलोमीटर बाइपास रोड का निर्माण का काम अंतिम चरण में है। बाइपास रोड में प्लांटेशन, बोर्ड लगाने एवं अन्य काम तेजी से चल रहा है। इन सभी कार्यो व सड़क की गुणवता का सांसद ने निरीक्षण किया। सांसद ने बताया कि एनएच और टोल प्लाजा का निरीक्षण में उन्होंने पाया कि बाइपास रोड का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। बाइपास रोड का निर्माण पूरा होने के बाद जल्द रोड का उद्घाटन होगा। टोल प्लाजा के कर्मियों ने बताया कि बिहार के औरंगाबाद जिला के दोमुहान एनएच पुल जर्जर होने के बाद पुल से बड़े वाहनों का परिचालन बंद होने के कारण रोजाना काफी नुकसान...