पलामू, मार्च 20 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर में एनएच 139 के नवनिर्मित फोरलेन बाइपास से आवागमन शुरू हो गया है। एनएच-139 के मेदिनीनगर-औरंगाबाद खंड पर स्थित हरिहरगंज में बाइपास रोड से वाहनों का परिचालन शुरू होने से ड्राइवर व शहरवासी दोनों को राहत मिली है। परिचालन शुरू होने से हरिहरगंज मेन रोड शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को थोड़ा निजात मिल गया है। बाइपास रोड में अभी भी काम चल रहा है जो एक माह के अंदर काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। हरिहरगंज सिटी में तेंदुआ से बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा थाना क्षेत्र के पोला गांव तक सात किलोमीटर बाइपास का निर्माण किया गया है। पोला गांव के पास एक ओवर ब्रिज और थोड़ा कालीकरण का काम अभी चल रहा है। रोड निर्माण कार्य में लगे शिवालया कंपनी के कर्मी अमित कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.