हरिहरगंज पीएसएस में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर किया गया चालू
पलामू, जुलाई 11 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज पावर सब स्टेशन में शुक्रवार की देर शाम को दस एमवीए का ट्रांसफार्मर चालू हो गया है। सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन और नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जानू चौधरी ने ट्रांसफार्मर का पूजा किया जिसके बाद ट्रांसफार्मर को चालू किया गया। उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर से शहरवासियों को बिजली ट्रिप, लो वोल्टेज आदि की समस्या से निजात की उम्मीद बढ़ी है। बिजली उपभोक्ता संघ के पदधारी विश्वदीप गुप्ता व जेपी गुप्ता ने बताया कि खराब बिजली आपूर्ति के कारण शहरवासी परेशान थे, अब निजात की उम्मीद है। सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा कि हरिहरगंज में बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा था, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पांच-पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जिससे परेशानी हो रही थी। छतरपुर के सहायक विद्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.