पलामू, मई 16 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर समेत पूरे प्रखंड में बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मेदिनीनगर में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता श्रवण कुमार से मुलाकात कर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से बताया गया है कि हरिहरगंज सब-स्टेशन में दस मेगावाट बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है ताकि लोड शेडिंग की समस्या नहीं हो। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि महाप्रबंधक ने तीनों मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द निदान का आश्वासन दिया है। हरिहरगंज प्रखंड के सूदूरवर्ती ढकचा, सलैया, सरसोत पंचायत को मायापुर सब स्टेशन से जोड़ने और नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए लिखा पत्र...