पलामू, जनवरी 29 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार से प्रखंड कार्यालय में नामांकन करने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। प्रखंड सभागार में चुनाव को लेकर छतरपुर के भूमी सुधार उपसमाहर्ता विजय केरकेट्टा,‌ हरिहरगंज के बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, हरिहरगंज के सीओ मनिष सिन्हा, पिपरा के बीडीओ विनय कुमार ने कर्मियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश जारी किया। अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए निर्वाचि पदाधिकारी छतरपुर भूमी सुधार उपसमाहर्ता विजय केरकेट्टा को बनाया गया है। सहायक निर्वाचि पदाधिकारी पिपरा बीडीओ विनय कुमार बने है। वार्ड पार्षद के लिए वार्ड एक से आठ तक हरिहरगंज बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी को निर्वाचि पदाधिकारी बनाया गया है, सहायक निर्वाचि पदाधिकारी चैनपुर क्षेत्र शिक्षा पदाधिका...