हरिहरगंज के अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर वाहनों की हुई जांच
पलामू, मई 28 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना के पास बने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चला रहे आधा दर्जन बाइक चालकों पर कार्रवाई की गई है। सभी बाइक को जब्त कर जुर्माना लगाया गया है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान आधा दर्जन बाइक चालकों पर कार्रवाई की गई है, उन्होंने कहा कि हरिहरगंज थाना से सटे बिहार राज्य सीमा शुरू होता है जिसको लेकर चेकपोस्ट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है। बिहार में शराबबंदी है, बिहार में शराब की खेप नही जाये जिसको लेकर भी सभी वाहनों की जांच की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.