हरिहरगंज और पिपरा से 8 बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त
पलामू, मई 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला श्रम विभाग ने बुधवार को हरिहरगंज एवं पिपरा क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी के दौरान कुल 8 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया है। छापेमारी के दौरान विमुक्त किए गए सभी बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध पिपरा और हरिहरगंज थाने में प्राथमिकी कराई गई है। श्रम अधीक्षक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि विमुक्त कराए गए सभी बाल मजदूरों से होटल एवं ढाबों में वेटर का कार्य, प्लेट उठाने तथा साफ-सफाई जैसे कार्य कराए जा रहे थे, जिनकी आयु लगभग 8 वर्ष से 13.5 वर्ष के बीच है। यह भी पढ़ें- बाल श्रम अभियान में नौ बाल श्रमिक मिले, सेवायोजकों पर होगी कार्रवाई श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले संचालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.