पलामू, अगस्त 1 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड के 143 स्कूलों में मध्याह्न भोजन भोजन उधार लेकर बनाया जा रहा है। मध्याह्न भोजन की राशि और चावल का आवंटन नही मिलने के कारण स्कूल प्रबंधन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरिहरगंज के गिधी गांव के तेतरिया टोला स्थित हाईस्कूल और सेमरबार गांव स्थित मिडिल स्कूल में एमडीएम भोजन बंद है, संबंधित स्कूल के हेडमास्टर ने बीआरसी कार्यालय में बंद की सूचना भी दी है। जल्द स्कूलों को आवंटन नहीं मिलता है तो बड़े पैमाने पर स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद हो सकती है। बीईईओ नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अप्रैल से मध्याह्न भोजन की राशि और जुलाई से चावल का आवंटन नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- कटिहार : नौ दिनों से बंद मिड-डे मील, भूखे पेट लौट रहे बच्चे इसके कारण स्कूलों में मध्...