नवादा, जुलाई 26 -- ​बिहार ओलंपिक संघ के निर्देशन में आयोजित होने वाले बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए नवादा जिला हैंडबॉल महिला एवं पुरुष टीम का चयन प्रतियोगिता 26 जुलाई रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल हरिश्चंद्र स्टेडियम स्थित हैंडबॉल मैदान में शाम 3:00 बजे से शुरू होगा। ​हैंडबॉल कोच एवं शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार स्टेट गेम्स 2026 में राज्य की सर्वश्रेष्ठ आठ महिला व पुरुष टीमें भाग लेंगी, जिसके लिए नवादा की दोनों टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। इसी प्रतियोगिता की तैयारी के तहत नवादा जिले के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। ​इस चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपना पहचान पत्र एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ समय पर मैदान में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- बास्केटबॉल व हैंडबॉल के लिए वाराणसी...