मोतिहारी, मई 16 -- मधुबन। मधुबन निवासी हरिश्चंद्र प्रसाद साह को बहुजन समाज पार्टी पूर्वी चंपारण इकाई का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उनके मनोनयन पर शाहनवाज आलम, धीरज पटेल, निशाद आलम, इस्लाम मंसूरी, विजय चौधरी, बैजू चौधरी, सोनू राम, मुन्ना राम, अरविंद पासवान, श्याम बाबू पासवान आदि ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। कहा है कि इनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती व नई दिशा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...