कुशीनगर, जून 8 -- कुशीनगर। दुदही स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित पार्थेश्वर पूजन तथा श्रीराम कथा के दसवें दिन हवन तथा भंडारा का वृहद आयोजन हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर का महंत हरिशंकर दास को बनाया गया।श्रीराम जानकी मन्दिर परिसर में पिछले 29 मई से आरम्भ हुआ पार्थेश्वर निर्माण और पूजन तथा अतुल कृष्ण भारद्वाज की श्रीराम कथा नौ दिनों तक होने के बाद दसवें दिन हवन के साथ संपन्न हुआ। परिसर में बने विशाल पांच हवन कुंड में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। यज्ञाचार्य शिवकुमार शास्त्री की टीम के मंत्रोच्चार के बीच लगभग दो हजार लोगों ने दोपहर दो बजे तक चले हवन में हिस्सा लिया। उसके बाद आयोजित भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा। पांच हजार से अधिक लोगों ने भंडारे में हिस्सा लिया। कथा के आखिरी दिन अतुल कृष्ण भारद्वाज की कथा के मध्य में श्रीराम जा...