इटावा औरैया, मार्च 23 -- भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा का नवीन सत्र के लिए चुनाव कराया गया । इसमें अध्यक्ष के पद पर हरिशंकर त्रिपाठी, सचिव के पद पर नंदकुमार यादव और कोषाध्यक्ष के पद पर विवेक रंजन गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नारायण बैंकट हॉल में यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी बीके सिंह की देखरेख में हुआ । इस पर इस मौके पर क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ व पांचाल प्रांत के अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संजय दुबे पप्पन एडवोकेट, सुनील मिश्रा और मुन्नालाल वर्मा ने पट्टिका पहनाकर बधाई दी। परिषद की यह कमेटी वर्ष 2026- 27 के लिए निर्वाचित की गई है। चुनाव के दौरान आशाराम मिश्र, आनंद प्रकाश नारायण दुबे, ओम नारायण शुक्ला, बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेश कुमार पाठक, नरेंद्र...