गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से रविवार देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिप्राचीन राम चबूतरे पर राम सिंहासन पर विराजित प्रभु श्रीराम के दरबार में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया, जिसे सुनकर श्रोतागण वाह-वाह करते नजर आए। काव्य पाठ में कवि अंबुज मिश्रा, फजीहत गहमरी, गुनगुन गुप्ता, बादशाह प्रेमी, अमरनाथ तिवारी "अमर" और अंतरराष्ट्रीय कवि भूषण त्यागी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कवियों ने प्रेम, समाज, बेटियों के महत्व और देशभक्ति जैसे विषयों पर आधारित कविताओं का पाठ किया, जिस पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश...