पटना, मार्च 3 -- बिहार से राज्यसभा के 5 सांसद, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है, उसमें सिर्फ 2 ही वापस संसद लौट पाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के हरिवंश नारायण सिंह में किसी के फिर से राज्यसभा पहुंचने का आसार नहीं दिख रहे हैं। 2 सांसद फिर से वापसी करेंगे, जिनमें जेडीयू के केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और दूसरे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हैं। पूर्व सीएम भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी की सामान्य परंपरा तोड़ते हुए तीसरी बार भेजने जा रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कुशवाहा को राज्यसभा का 5वां कैंडिडेट बना दिया है, जिन्हें जीतने के लिए चिराग पासवान और जीतनराम मांझी क...