नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में शुक्रवार को हरिवंश सिंह को निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित किया गया। उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन किया था। सदन में उनके नाम का प्रस्ताव नेता सदन जेपी नड्डा सहित अन्य सत्ताधारी दल के सदस्यों ने किया। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसपर विपक्ष के कुछ सांसदों की ओर से एतराज भी जताया गया लेकिन सभापति राधाकृष्णन ने कहा जब भी अच्छी परंपरा शुरू हो इसका स्वागत होना चाहिए। हरिवंश को हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी।पूर्व यह भी पढ़ें- संसदीय इतिहास में पहली बार! मनोनीत सांसद हरिवंश निर्विरोध बने राज्...