हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार देहरादून हाईवे और हरिलोक चौराहे के मर्जर प्वाइंट पर कई लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां की लोकल सड़क न्यू सराय बाईपास रोड सीधे हाईवे से जुड़ती है। हाईवे के दोनों किनारों पर पर्याप्त एक्सेलेरेशन और डेक्सलरेशन लेन भी नहीं बनी हुई है। यहां वाहन सीधे तेज रफ्तार ट्रैफिक में प्रवेश कर रहे है। साथ ही, 24 घंटे जाम की समस्या बनती है। लोकल सड़क के एप्रोच प्वाइंट पर हाईवे की सर्विस लेन बनी हुई है। इस कारण जाम के दौरान ट्रैफिक संचालन में बड़ी परेशानी होती है। साल 2021 में कुंभ आयोजन से पहले हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू हुआ था। पिछले पांच साल से हरीलोक चौराहे पर लोगों के साथ दुर्घटनाएं हो रही है। बुधवार को हिन्दुस्तान की पड़ताल में हाईवे के हारिलोक चौराहे पर कई खामियां मिली हैं। यह...