ललितपुर, अप्रैल 15 -- तालबेहट। तहसील बार एसोसिएशन का निर्वाचन बुधवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुआ। मतदान प्रक्रिया में 81 में से 79 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद एडवोकेट हरिराम श्रीवास 51 मत प्राप्त कर बार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद पर कृपाल सिंह 43 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार ने 42 मत हासिल कर जीत दर्ज की। इसके अतिरिक्त पूर्व में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण त्रिपाठी, हरभजन कुशवाहा, सहमंत्री मीडिया पद पर बृजेश कुमार राजपूत, सहमंत्री पुस्तकालय पद पर विश्वनाथ प्रताप सिंह, कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य पद पर मनोज कुमार झा एवं अनिल शर्मा तथा कनिष्ठ प्रशासनिक सदस्य पद पर केशवंत सिंह राजपूत, अश्विनी पुरोहित एवं अतुल कुमार गोस्वामी को निर्विरोध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.