हरिद्वार, जनवरी 23 -- डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर याद किया गया। शुक्रवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र चौहान ने किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि नेताजी का जीवन, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। संयोजक डॉ. रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने हित के साथ राष्ट्रहित पर भी सोचने की जरूरत है। प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज हम जिन सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं, वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। राजीव कौशिक ने संचालन किया। इस मौके पर डॉ. सरीन कुमार, दीपक मिश्रा, राजेश ठाकुर, नीरज कुमार, राजीव कौशिक, प्रियंका शर्मा, जागृति ...