रिषिकेष, दिसम्बर 31 -- वर्ष 2025 की पर डोईवाला में शीतकालीन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। बुधवार को सिमलास ग्रांट खेल मैदान और मोक्ष धाम में शीतकालीन पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल ने स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे, वन, वन्य जीव और स्वच्छ वातावरण ही मानव जीवन का आधार हैं। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आज से ही प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना होगा। हरियाली सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि वृक्षारोपण से स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.