देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। कोरोना काल में लोगों के शरीर में घटती ऑक्सीजन की मात्रा को देख एक व्यक्ति के मन में ऐसी प्रेरणा जगी कि उसने जीवनभर पौधरोपण करने का संकल्प ले लिया। अभी तक वे करीब 5000 हजार से अधिक पौधे लगा चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका जुनून दूसरे के लिए मिसाल बन रहा है। हम बात कर रहे हैं कि पथरदेवा ब्लॉक के मुरारछापर गांव के रहने वाले अर्जुन ठाकुर की। यह भी पढ़ें- World environment day पर लगाएं स्टेटस, नोट कर लें Quotes, Slogan, Messagesपौधरोपण का आरंभ पेशे से अर्जुन नाई का काम करते हैं। उनकी पथरदेवा में सैलून की दुकान है। पर्यावरण बचाने को उनका संकल्प हर किसी को प्रभावित करने के लिए काफी है। प्रकृति में हरियाली लाने का ऐसा जुनून है कि अर्जुन हर दिन कहीं न कहीं पौधरोपण करने का काम करते हैं। यह सिलसिला ...