बिहारशरीफ, नवम्बर 11 -- फोटो: 11 नूरसराय 01: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में पौधा वितरण के दौरान पौधा दिखाते लोग। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। मिशन हरियाली नूरसराय की ओर से पावापुरी मेडिकल कॉलेज परिसर में दो दिनों तक पौधा वितरण अभियान चलाया गया। इसमें इच्छुक लोगों को 650 अमरूद, 400 कटहल और 250 महोगनी सहित कुल 1300 पौधे निशुल्क दिए गए। सदस्य पी. सिंह ने कहा कि बढ़ता वायु प्रदूषण पुरुषों की फर्टिलिटी पर गंभीर असर डाल रहा है। पेड़-पौधों की कमी ही प्रदूषण की मुख्य वजह है। इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण से जुड़ना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...