मुरादाबाद, अगस्त 14 -- हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मुरादाबाद नगर की अंबेडकर कॉलोनी, हिमगिरी में वंचित समाज की बहनों को उपहार भेंट कर हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनोज गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज खुशहाली, प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक पावन पर्व है। यह पर्व हमारी माताओं एवं बहनों के जीवन में विशेष महत्व रखता है और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को सहेजने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Hariyali Teej Muhurat: हरियाली तीज पर ये है शिव पूजन और जलाभिषेक का सबसे उत्तम मुहूर्त और...