नई दिल्ली, अगस्त 3 -- हरियाली तीज सावन में आने वाला एक खास दिन है। ये दिन महिलाओं के लिए खासतौर से बेहद खास है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की वजह से मनाई जाती है। कहते हैं कि माता पार्वती की कठोर तपस्या से खुश होकर भगवान भोलेनाथ उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। इसलिए सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कमना करती हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के साथ ही इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, हाथों में मेहंदी रचाती हैं। जिन महिलाओं की पहली तीज होती है वह इस दिन नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। इस खास दिन पर सबसे सुंदर दिखने के लिए यहां देखिए टिप्स।1) अपनी स्किन तैयार करें फ्लॉलेस मेकअप के लिए ये सबसे पहला रूल है, जिसमें आपक...