सिमडेगा, जनवरी 4 -- सिमडेगा, छोटू बड़ाईक। वर्ष 2026 में जिले के कई सरकारी दफ्तरों के परिसरों की ख़ूबसूरती हरियाली के साथ बढ़ जाएगी। साथ ही इन परिसरों के बाहरी ढांचे का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा। इसके लिए डीसी कंचन सिंह ने पहल की है। डीसी के पहल पर समाहरणालय, सर्किट हाउस एवं जिला कृषि कार्यालय परिसर को आकर्षक रूप देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत वर्षों से उपेक्षित पड़े भवन परिसरों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले चरण में भवन परिसरों के बाहर झाड़ी का रूप ले चुके पेड़-पौधे, झाड़ियां और घांस-फूस को हटाया गया है। इसके साथ ही बड़े पेड़ों की टहनियों की छटाई कर उन्हें आकर्षक आकार दिया जा रहा है। जिससे परिसर की खूबसूरती बढ़े। इन भवनों के सामने अनियंत्रित रूप से उगी झाड़ियों को हटाकर अब व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.