कौशाम्बी, जुलाई 18 -- भरवारी में शनिवार को वन महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक छात्र एक पौधा तथा एक पेड़ मां के नाम की थीम पर अपने-अपने कक्षाध्यापकों के साथ मिलकर प्रांगण में 600 से अधिक पौधों का रोपण किया। प्रकृति एवं पर्यावरण आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एलकेजी, यूकेजी तथा कक्षा एक एवं दो के बच्चों ने पेड़-पौधे, फूल-पत्तियां एवं प्रकृति से जुड़े विभिन्न आकर्षक परिधानों में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इसके पीछे विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगाराबोयिना बलैया का कुशल नेतृत्व रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प भी दिलाया। स्कूल निदेशक संदीप सक्सेना ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को वन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए हरित अभियान की सरा...