हरियाली अमावस्या मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदाकिनी में लगाई डुबकी
चित्रकूट, अगस्त 12 -- चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सावन माह की हरियाली अमावस्या पर आस्थावानों का सैलाब उमड़ पड़ा। एक दिन पहले से ही श्रद्धालु धर्मनगरी में पहुंचने लगे थे। रामघाट से लेकर कामदनाथ मंदिर और परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा। मेला क्षेत्र में प्रभु श्रीराम और कामदनाथ के जयकारे गूंजते रहे। भीड़ इस कदर रही कि प्रशासन का संभालना मुश्किल रहा। भीड़ वाले इलाकों में यूपी-एमपी के अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी रखी। सावन माह में आम तौर पर रोजाना स्थानीय के अलावा बाहर से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। इस महीने के अमावस्या मेला में भी प्रशासन ने काफी भीड़ आने की संभावना जताई थी। धर्मनगरी में एक दिन पहले मंगलवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया था। बुधवार को तड़के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.