जामताड़ा, मार्च 21 -- कुंडहित। शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड के पालाजोडी पंचायत अंतर्गत हरियालमाटी गांव में गौर हरिमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर 51 कुमारी कन्याओं के द्वारा नदी से पवित्र जल लेकर विधि विधान के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नवनिर्मित मंदिर में कलशो की स्थापित कर वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पुर्ण किया गया। पंडितों के द्वारा मंदिर में पुरे विधि विधान के साथ पूजा किया जिसके बाद गाजे बाजे के साथ मौजूद भक्तों के द्वारा खोल करताल के साथ हरे कृष्ण हरे राम का प्रभुगान किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, पंचायत समिति के प्रतिनिधि समाज सेवक...