गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिले का प्रदर्शन इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले कमजोर रहा। गत वर्ष गुरुग्राम प्रदेश में 14वें नंबर पर था तो इस बार यह चार पायदान फिसलकर 18वें स्थान पर रहा। वहीं छात्रों का पास प्रतिशत भी 92.8 प्रतिशत से घटकर 89.44 प्रतिशत रहा। जिले से इस बार 15,266 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 13,654 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 1,612 विद्यार्थी सफलता हासिल नहीं कर सके। इनमें 1,352 विद्यार्थी ईआईओपी व 260 विद्यार्थी एसेंशियल रिपीट श्रेणी में शामिल रहे। अगर पिछले वर्ष की तुलना करें तो इस बार गुरुग्राम का प्रदर्शन गिरा है। वर्ष 2025 में जिले का परिणाम 92.8 प्रतिशत रहा था और गुरुग्राम राज्य में 14वें स्थान पर था, जबकि इस बार परि...