समस्तीपुर, मई 2 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी पंचायत के महाबलीपुर गांव में हरियाणा से मृतक मजदूर का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पहचान महाबलीपुर गांव के मो यूनुस के पुत्र मो. सगीर (25) के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक मो. सगीर अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में ही किसी फैक्ट्री में रहकर मजदूरी का काम करता था। अचानक एक सप्ताह पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके सहयोगी के सहयोग से पत्नी ने इलाज के लिए उसे हरियाणा के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ। मामले की पुष्टि पूर्व मुखिया बैजनाथ पासवान ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.