आरा, जून 12 -- -सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के नेतृत्व में की गई कार्रवाई -हरियाणा के गिरफ्तार दो तस्करों को भेजा गया जेल -विभिन्न ब्रांड की 11205 लीटर विदेशी शराब ट्रक से बरामद आरा, हमारे संवाददाता। हरियाणा से एक ट्रक से मुजफ्फरपुर ले जायी जा रही 1.35 करोड़ रुपए की अवैध विदेशी शराब आरा-मोहनियां फोरलेन पर महुरही ओवरब्रिज के पास वाहन जांच के दौरान शुक्रवार को जब्त की गई। चालू महीने में उत्पाद विभाग की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। मौके से हरियाणा के ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध विदेशी शराब के माफियाओं में हड़कंप मच गया है। सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के नेतृत्व में कार्रवाई के तहत विभिन्न ब्रांड की 11205 लीटर विदेशी शराब ट्रक से बरामद की गई है। इस मामले में जगदीश...