कन्नौज, अगस्त 28 -- कन्नौज। हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर बिहार ले जाने वाले दो आरोपितों पर अब कन्नौज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसा है। पिछले माह पिकअप में बने गुप्त चैंबर में छिपाकर ले जाई जा रही 43 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ शहर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने गैंगस्टर की कार्रवाई सुनिश्चित की है। पुलिस के मुताबिक पिछले माह इंट्रा पिकअप में बने गुप्त चैंबर से रॉयल ग्रीन और सिग्नेचर ब्रांड की शराब 43 पेटी अवैध बरामद हुई थी। मामले में पुलिस ने मनी कुमार उर्फ मणि पुत्र वीरेंद्र राय निवासी महुआ रामराय, थाना महुआ, जिला वैशाली (बिहार) और राहुल कुमार पुत्र असेसर राय निवासी ग्राम चकेशो, थाना महनार, जिला वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार किया था।जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपितों के संगठित तरीके से ...