बरेली, सितम्बर 14 -- बरेली। हरियाणा के ग्रामीण अंचल से शुरू हुआ टैलेंटेड रितु इंसां का सपना आज महिला सशक्तिकरण के अभियान में बदल गया है। वर्ष 2022 में 30 विद्यार्थियों से शुरू संस्थान अब 3.5 लाख से अधिक बेटियों को प्रशिक्षण दे चुका है और हरियाणा, पंजाब व मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में 45 से अधिक शाखाएं संचालित हैं। खान कॉम्प्लेक्स, मालियों की पुलिया सैटेलाइट बस डिपो के पास नए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ संस्थापक रितु इंसां ने किया। यहां फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर सहित कई कोर्स कराए जाएंगे। सीईओ रविंदर सिवाच व शाखा स्वामी सुरिंदर सिंह ने बताया कि लक्ष्य बेटियों को हुनर देकर आत्मनिर्भर बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...