नई दिल्ली, मई 30 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जल आपूर्ति पर बड़ी समीक्षा बैठक, 980 से अधिक टैंकर 6,000 से ज्यादा दैनिक ट्रिप लगाकर पहुंचा रहे पानी नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता पानी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों तक पर्याप्त जल पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। भीषण गर्मी के चलते उत्पन्न जल संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए हरियाणा द्वारा मुनक नहर से न्यूनतम 1000 क्यूसेक जल आपूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही 980 से अधिक टैंकर प्रतिदिन 6,000 से ज्यादा ट्रिप लगाकर पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- शहर में पेयजल चोरी रोकने के लिए दो टीम गठितबैठक में शामिल अधिकारी मुख्यमंत्री रेखा ग...