शामली, जून 7 -- चौसाना। हरियाणा की सीमा मे संचालित रेत खनन के पटटे की आड में बिना वैध प्रपत्रों के रेत से भरे वाहनो पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। खनन विभाग ने झिंझाना थानाक्षैत्र में कार्यवाही करते हुए हरियाणा से रेत लेकर आ रहे तीन ट्रकों को सीज कर दिया गया, जबकि एक अन्य ट्रक का 52 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। खनन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने बिड़ौली चेक पोस्ट तथा अहमदगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहनों की जांच की। जांच के दौरान रेत से भरे वाहनों के दस्तावेज और खनिज परिवहन संबंधी प्रपत्रों की पड़ताल की गई। बिड़ौली चेक पोस्ट पर एक ट्रक तथा अहमदगढ़ पुलिस चौकी पर दो ट्रक ऐसे मिले, जिनके चालक आवश्यक वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने तीनों ट्रकों को मौके पर ही सीज कर दिया। यह भ...