सहारनपुर, अगस्त 5 -- सावन की कांवड़ यात्रा के बीच सरसावा से गुजर रही एक विशेष कांवड़ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। हरियाणा के शिवभक्त सुमेर चंद और विक्रम सिंह हरिद्वार से गंगाजल लाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा उनके परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना के साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। शिवभक्तों ने बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के परिवार के मंगल की भी प्रार्थना करेंगे। निर्धारित शिवालय में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तस्वीर भी लगाई गई है, जिसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुटती रही। यह भी पढ़ें- परिवार की सुख-शांति के लिए कांवड़ उठा रही महिलाएं लोग उत्सुकता से कांवड़ को देखते और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। शिवभक्तों...