हरदोई, मई 29 -- कछौना। बीते शनिवार की रात ग्राम खजोहना के निकट चार कारों से हुई भारी मात्रा में हरियाणा शराब की बरामदगी के मामले में फरार मुख्य अभियुक्त अमित उर्फ मीता निवासी सोनीपत हरियाणा को स्थानीय पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया बीते शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने पुलिस बल के साथ ग्राम कटियामऊ-खजोहना मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान सफेद रंग की टैक्सी कोटे की फर्जी नम्बर प्लेट लगी चार कारों को आते देख घेराबन्दी कर ली थी। अवैध शराब से लदी इन सभी कारो में सवार कुछ लोग मौका देख कर जंगलों में फरार हो गए थे। जबकि खजोहना निवासी जमीर पुत्र सगीर, अम्मार पुत्र यूनुस व बबलू पुत्र इंद्रजीत को मौके से गिरफ्ता...