नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- हरियाणा विधानसभा ने शुक्रवार को राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की। इसमें स्पीकर हरविंदर कल्याण ने इस पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय तय किया। स्पीकर ने गुरुवार को सदन को बताया था कि उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार कर लिया है और शुक्रवार को इस पर बहस तय की है। यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाया गया पहला अविश्वास प्रस्ताव है। कांग्रेस ने हरियाणा सरकार पर अपनी जनविरोधी नीतियों और कमजोर प्रबंधन के कारण सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य की आबादी के हर वर्ग का विश्वास खो दिया है। कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार की संकीर्ण सोच के कारण, राज्य तेजी से और लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.