हरियाणा रोडवेज के पास डीजल का विकल्प नहीं
फरीदाबाद, जून 9 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच ईंधन आपूर्ति को लेकर समय-समय पर उठने वाली आशंकाओं ने हरियाणा रोडवेज की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फरीदाबाद रोडवेज डिपो के पास वर्तमान में डीजल के अलावा कोई वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यदि किसी कारणवश डीजल की आपूर्ति प्रभावित होती है तो सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर सीधा असर पड़ सकता है। फरीदाबाद डिपो में इस समय करीब 150 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है और सभी बसें पूरी तरह डीजल पर निर्भर हैं। एक समय फरीदाबाद में सीएनजी बसों के संचालन की शुरुआत हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे ये बसें बेड़े से बाहर हो गईं। इसके साथ ही सीएनजी पंप भी बंद हो गया। अब न तो सीएनजी बसें उपलब्ध हैं और न ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो पाया है।
2012-13 में शुरू हुई थी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.