नई दिल्ली, मार्च 17 -- हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। मतगणना करीब साढ़े पांच घंटे बाधित रही। एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया जीत गए जबकि दूसरी पर कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध विजेता बने। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। संजय भाटिया को 31, कर्मबीर बौद्ध को 28 और सतीश नांदल को 27 वोट मिले। कांग्रेस के कर्मबीर बौद्ध को एक वोट से जीत मिली। शाम पांच बजे से शुरू होने वाली काऊंटिंग करीब साढ़े पांच घंटे रुकी रही और रात साढ़े दस बजे फिर शुरू हुई और एक बजे बजकर दस मिनट पर नतीजे घो​षित किए गए। इसमें कांग्रेस विधायक परमवीर का वोट रद्द पाया गया है।कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का वोट रद्द सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी, जो शाम 4 बजे तक चली। सबसे पहले मुख्यमंत...