शाहजहांपुर, मई 3 -- खुटार। हरियाणा में मजदूरी करने गए खुटार क्षेत्र के सिल्हुआ गांव निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सिल्हुआ निवासी विनीत मिश्रा उर्फ कल्लू (पुत्र रजनीश मिश्रा) 30 अप्रैल को हरियाणा के रोहतक जनपद के थाना कलानौर क्षेत्र स्थित टेडीमोड़ गांव मजदूरी के लिए गए थे। शुक्रवार को वह किसी काम से रोहतक-चंडीगढ़ रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान टेडीमोड़ गांव के पास शाम करीब 4 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से रोहतास के सिक्योरिटी गार्ड की मौत सूचना पर पहुंची कलानौर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे विनीत ने दम तोड़ दिया।...