नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार से शुरू हुआ मजदूरों का हिंसक विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। मजदूरों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर जमकर उत्पात मचाया, जिसमें पुलिस की गाड़ियों सहित कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। शहर के कई हिस्सों में पथराव और तोड़फोड़ की खबरें भी आईं। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अब तक सात एफआईआर दर्ज की हैं और हिंसा के आरोप में 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा में हाल ही में मजदूरों के न्यूनतम वेतन में 35 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की गई। इसी घोषणा के चलते नोएडा में मजदूरों ने बवाल कर दिया। उनका तर्क है कि जब हरियाणा में उसी काम के लिए न्यूनतम वेतन बढ़ाया जा सकता है तो यहां क्यों नहीं। नोएडा के अलावा सोमवार को फरीदाबाद और पलवल में भी...