शामली, मई 25 -- शामली। जिले में शासन द्वारा संचालित गेंहू क्रय केंद्रों को दिए गेंहू खरीद का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। क्योंकि गेंहू की कटाई करीब 20 दि से पूरी तरह बंद हो गई हो चुकी है। अधिकर किसानों ने अपना गेहू या तो बेच दिया है या फिर घरों में स्टोर कर लिया है। अब क्रय केंद्रों पर इक्का दुक्का किसान ही गेहूं लेकर पहुंच रहे है। जिले में अभी जिले में गेंहू खरीद निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आधी ही हो पाई है जबकि इस बार यूपी के गेहूं को हरियाणा में बेचने पर पाबंदी लगी थी। इसलिए जिले के किसान हरियाण में गेहूं नहीं बेच सके। शामली जिले में 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 12.19 हजार मीट्रिक टन ही गेहूं खरीदा जा सका।

हरियाणा में गेंहू की बिक्री बंद हरियाणा में गेंहू की बिक्री बंद होने के बावजूद भी जिले क...