गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा सरकार ने राजस्व सेवाओं को पारदर्शी, कुशल और आम जनता के अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को गुरुग्राम सहित प्रदेश की सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 को आधिकारिक रूप से लांच कर दिया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब जमीन या प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होते ही उसका इंतकाल (मालिक का नाम बदलने की प्रक्रिया) अपने आप (ऑटोमैटिक) शुरू हो जाएगा। अब जनता को रजिस्ट्री के बाद इंतकाल दर्ज कराने के लिए अलग से आवेदन करने या पटवारखानों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं कटेंगेपायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद पूरे प्रदेश में लागू राजस्व विभाग के अधिकारियों...