समस्तीपुर, जनवरी 28 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धुरलख पंचायत के वार्ड सात में मंगलवार की सुबह उस समय पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जब हरियाणा से एक मजदूर का शव गांव पहुंचा। मृतक की पहचान ओम कुमार राम (35) के रूप में की गई है। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के अनुसार ओम कुमार राम पिछले नौ माह से हरियाणा के अंबाला स्थित एफसीआई गोदाम में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह होली पर्व में घर आने की तैयारी में था। चार दिन पूर्व उसने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत की थी, जिसमें जल्द घर लौटने की बात कही थी। उसी दिन शाम में उसके साथ काम कर रहे एक ग्रामीण मजदूर को डायल 112 से फोन कर सूचना दी गई कि ओम का सड़क दुर्घटना हो गया है। सूचना मिलने पर जब साथी बताए गए पते पर पहुंचा तो ओम की हालत बेहद ...