नई दिल्ली, फरवरी 14 -- hssc forest guard recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। Haryana Staff Selection Commission ने फॉरेस्ट गार्ड के 779 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है, यानी उम्मीदवार बिना पैसे खर्च किए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 23 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस मौके का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब देर नहीं करनी चाहिए।क्या है यह भर्ती और क्यों खास मानी जा रही है फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी राज्य के वन विभाग से जुड़ी होती है। इसमें चुने गए उम्मीदवारों को जंगलों की सुरक्षा, वन्य जीवन की निगरानी, अवैध कटाई रोकना...