बस्ती, मार्च 26 -- लालगंज। थानाक्षेत्र के परसांव गांव निवासी 28 वर्षीय जयराम पुत्र राजमन का शव हरियाणा में संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी परसांव गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार जितुवापुर निवासी रामजीत ने जयराम के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो जयराम पंखे से लट मिला। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि जयराम के पिता का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। जयराम चार बहनों में इकलौता भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी बहन की शादी आगामी 19 जून को तय थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.