हरियाणा में घायल युवक की संडीला में मौत
हरदोई, सितम्बर 20 -- संडीला। युवक की रविवार सुबह कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हरियाणा में उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि टिकरा दाउदपुर निवासी 22 वर्षीय पप्पू पिछले तीन-चार सालों से हरियाणा में रहकर रिलैक्सो कंपनी में नौकरी करता था। 15 अगस्त को परिजनों को सूचना मिली कि वह तीन मंजिल से गिरकर घायल हो गया है। सूचना पर पिता और बहनोई हरियाणा पहुंचे और उसे रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए पप्पू को लखनऊ ले आए। जहां 21 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय इलाज चलने के बाद परिजन उसे घर ले आए। करीब चार दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे संडीला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.