आगरा, जनवरी 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर अमांपुर कस्बे के एटा रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास मैदान में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि महर्षि मधुसूदन स्वामी संस्थापक योगाश्रम कनखल हरिद्वार, स्वामी कंठानन्द महाराज विस्वाभिमान नासिक महाराष्ट्र, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष बहोरी सिंह, प्रांत प्रचारक ब्रज प्रांत धर्मेन्द्र, प्रान्तीय कार्यकारी सदस्य जागन सिंह सोलंकी, अध्यापिका प्रियांशी ने किया। मुख्य वक्ता महर्षि मधुसूदन स्वामी ने कहा कि अच्छे आचार और विचारों से ही देश महान बनता है। राष्ट्र को देवता और भारत को माता मानकर पूजा करें। उन्होंने कहा कि गंगा, गाय, स्त्री और संस्कृति की दुर्दशा देखने वाला हिन्दू नहीं हो सकता। स्वामी श्री कंठानन्द महाराज ...